bhagalpur news. खेल से होता है सर्वांगीण विकास- कृपाशंकर शर्मा

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में गुरुवार को चार दिवसीय 36वां अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी

विज्ञापन

नाथनगरः गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में गुरुवार को चार दिवसीय 36वां अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. इसे लेकर विद्यालय परिसर में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. विद्या भारती के सचिव एवं खेल के पर्यवेक्षक कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि विद्या भारती भारत का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान है, जहां पर 13 हजार औपचारिक शिक्षण संस्थान, 12 हजार अनौपचारिक तथा 33 लाख छात्र अध्ययन करते हैं. शिक्षा में संस्कार, राष्ट्रीयता, भारत माता की सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं खेलकूद में आगे बढ़ाना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है. प्रतियोगिता में सफल छात्र एसजीएफआइ में भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली आदि राज्यों के अंडर 14, 17, व 19 कुल मिलाकर छह वर्गों में आठ क्षेत्र से खिलाड़ी आए हैं. इस अवसर पर खेल संयोजक ललित मोहन यादव, प्रदेश मंत्री भरत पुरवे, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, शशि भूषण मिश्रा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola