Bhagalpur news एसपीएल टी-10 : माही इलेवन और खुशी रानी की टीम विजयी
Updated at : 09 Mar 2026 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

कहलगांव उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को तीन लीग मैच खेले गये.
विज्ञापन
कहलगांव उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को तीन लीग मैच खेले गये. सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे. माही 11 ने दो मैच जीत कर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि खुशी रानी की टीम ने भी अपना मुकाबला जीत लिया.
11वां लीग मैच माही 11 और एमसीसी कहलगांव के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी कहलगांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 103 रन बनायी. जवाब में माही 11 की टीम ने तीन विकेट खोकर आठवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल क मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के साजन कुमार को दिया गया.12वां लीग मैच डिजिटल वर्ल्ड और खुशी रानी टीम के बीच खेला गया. डिजिटल वर्ल्ड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए खुशी रानी की टीम ने चार विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और छह विकेट से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच का खिताब ऋषि को दिया गया.
13वां लीग मैच माही 11 और शिवांशी 11 के बीच खेला गया. टॉस जीतकर शिवांशी 11 की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते माही 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनायी. जवाब में शिवांशी 11 की टीम पांच विकेट पर 166 रन ही बना सकी और 26 रनों से मैच हार गयी. मैन ऑफ द मैच रवि सिंह को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत और नजरुल इस्लाम ने निभायी, जबकि कमेंट्री अमित चौबे और अनिल राय ने की. स्कोरर की जिम्मेदारी रितेश और राजा बाबू ने संभाली.चैंपियन भारतीय सीनियर बाल बैडमिंटन टीम का खिलाड़ी सम्मानित
नवगछिया बिहपुर के बिक्रमपुर वार्ड चार के पंकज पासवान व गुड़िया देवी के पुत्र सूरज कुमार का सम्मान लगातार जारी है. रविवार को एनडीए कार्यालय में विधायक इ. शैलेंद्र ने सूरज को बुके व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. उन्होंने बिहपुर विस भूमि को शिक्षा के साथ-साथ खेल के लिए काफी उर्वरा बताया. मौके पर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बिहपुर के सोनवर्षा गांव को वाॅलीबाॅल की तरह बिहपुर को पूर्वी बिहार का बाल बैडमिंटन की नर्सरी बताया. सूरज से पहले 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय नेपाल, श्रीलंका व भूटान को हरा कर चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती समेत 2019 में मोतिहारी में इंडोनेशिया को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा व इसी वर्ष नेपाल में आयोजित टेस्ट शृंखला में नेपाल को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




