स्पेशल ट्रेन से यात्री का मोबाइल उड़ाने वाला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 9:12 PM
मुजफ्फरपुर. जीआरपी की टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ सूरज कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. जो बेतिया लौरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जीआरपी के
मुजफ्फरपुर. जीआरपी की टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ सूरज कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. जो बेतिया लौरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जीआरपी के अनुसार गाड़ी संख्या-03044 रक्सौल से हावड़ा स्पेशल ट्रेन में युवक ने यात्री का मोबाइल चाेरी की. मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वैशाली जिला के दीपक कुमार नाम के यात्री ने मोबाइल चोरी होने के बारे में शिकायत की थी. मोतीपुर रेलवे स्टेशन से शराब के साथ गिरफ्तार मोतीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शौचालय के पास से शराब के साथ जीआरपी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. छानबीन में उसके पास से 7.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. युवक की पहचान आशुतोष पांडेय के रूप में हुई है. जो अंजना काेर्ट मोतीपुर का रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










