गया-चाकंद खंड में चला विशेष टिकट जांच अभियान
Published by : Roshan Kumar Updated At : 24 Sep 2025 8:19 PM
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा बुधवार को लाल गाड़ी के माध्यम से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया.
गया जी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा बुधवार को लाल गाड़ी के माध्यम से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. गया-चाकंद खंड के चाकंद स्टेशन पर प्रातः 06:30 से 11:00 बजे तक सघन जांच की गयी. पांच मेमू पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त ठहराव देकर 403 बिना टिकट यात्रियों से ₹1,15,785 वसूले गये. गया स्टेशन पर टिकट बिक्री सामान्य ₹2,000/- से बढ़कर ₹17,000/- हुई. अभियान में 37 टिकट चेकिंग स्टाफ, छह वाणिज्य निरीक्षक और आठ आरपीएफ कर्मी शामिल थे. इसे मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










