सोमेस कुमार बरारी के नये थानाध्यक्ष बने

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

सोमेस कुमार बरारी के नये थानाध्यक्ष बने

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरारी एसपी कटिहार के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोमेस कुमार ने बरारी थाना में बुधवार को योगदान दिया. नये थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था प्राथमिकता रहेगी. सभी का सहयोग अपेक्षित है. ——————————————————————- जदयू नेता ने सीमांचल में शेरशाह वादी को प्रत्याशी बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड जदयू नेता सह जदयू जिला उपाध्यक्ष बाबर जदयू के राष्ट्रीयध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना आवासीय कार्यालय में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. जदयू जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में शेरशाह वादी की आबादी 40 से 50 लाख है. शेरशाह वादी को प्राथमिकता के आधार पर विधान सभा प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए. साथ हीं शेरशाहवादी आयोग का गठन भी किया जाना समय की मांग है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष ज्ञापन सौंपकर मांगे रखी गई है. ——————————————————————————— बीएम कॉलेज प्रांगण में एनडीए कार्यकर्ता समोलन की तैयारी पूरी प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के बीएम कॉलेज बरारी में आज गुरूवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. भव्य पंडाल मे कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. विधायक विजय सिंह ने बताया कि बरारी विधान सभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता भाग लेंगे. जिसमें विधान सभा चुनाव को संगठित होकर भारी मतों से जीत हासिल कर बिहार में एनडीए की सरकार मोदी, नीतीश के नेतृत्व मे बनेगी. विपक्ष धराशाही हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola