17.640 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

17.640 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के लोहागाढ़ा पुल के समीप शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने सीमावर्ती थाना क्षेत्र के बलरामपुर के लोहागाढ़ा पुल पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पश्चिम बंगाल की ओर से आई एक अपाचे बाइक को संदेह के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली. उसकी बाइक से 17.640 लीटर विदेशी शराब मिला. शराब मिलते ही उत्पाद पुलिस ने तस्कर अनवर आलम पिता अकमल हुसैन मोहल्ला थाना दालकोला, जिला उतरी दिनाजपुर निवासी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola