116 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 25 Sep 2025 9:21 PM
116 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने गुरुवार को हलसी थाना क्षेत्र के बहरामा गांव से विभिन्न कंपनियों के 116 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बहरामा गांव से जमुई जिला के खरसारी निवासी बिलायती सिंह के पुत्र बंटी कुमार को रॉयल स्टेग कंपनी के 750 एमएल के 38 व 375 एमएल के 74 बोतल, मैक्डोवल के 375 एमएल के 142 तथा स्टालिन व्हीस्की के 375 एमएल के 18 बोतल कुल 116.250 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि तस्कर को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










