ePaper

100 बोरा यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
100 बोरा यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर को कस्टम विभाग फारबिसगंज के सुपुर्द कर दिया

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे डुबरबन्ना वार्ड संख्या 12 के समीप गुरुवार को एसएसबी जवानों ने पिकअप पर लोड 100 बोरा यूरिया के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. इसके पूछताछ के बाद कस्टम विभाग फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी अनुसार एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के कार्य क्षेत्र बाह्य सीमा चौकी एच समवाय डुबाटोला के कार्य क्षेत्र में स्थित गांव डुबाटोला वार्ड संख्या 12 में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 171 के समीप से पिकअप पर लोड 100 बोरा यूरिया के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जो तस्कर भारत से पिकअप लेकर नेपाल की ओर जा रहा था. जब्त पिकअप यूरिया व तस्कर को जवानों ने आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग फारबिसगंज के सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola