सीएचसी में 101 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवा

Updated at : 09 Apr 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में 101 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवा

पाकुड़िया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना के तहत बुधवार को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच सह परामर्श शिविर लगाया गया. शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना के तहत बुधवार को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच सह परामर्श शिविर लगाया गया. शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवों से पहुंची 101 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गयी. चिकित्सक डॉ प्रीतम कुमारी, एएनएम नैन्सी वायलेट किस्कू, मेरी बिना मुर्मू,अलख निरंजन कुमार, लैब टेक्नीशियन नागेश कुमार, अटल बिहारी, जोगेश प्रसाद ने गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआइवी, शुगर एलबोमिना आदि की जाँच कर आवश्यक दवा दी और जरूरी सलाह दिए. चिकित्सक डॉ प्रीतम ने बताया कि 101 गर्भवती माताओं को जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन, कैल्शियम व फोलिक एसिड का टेबलेट आदि मुफ्त में दिया गया. चिकित्सक ने सबों को सरकारी अस्पताल में ही संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया. इस दौरान संबंधित गांवों की स्वास्थ्य सहिया भी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola