श्रम कोड के खिलाफ 26 को माले का प्रदर्शन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया. केंद्र सरकार ने पुराने लेबर लॉ की जगह चार नये लेबर कोड लागू किया है. सरकार इस कोड को कर्मचारियों और मज़दूरों के हित में बता रही है, जबकि

विज्ञापन

पूर्णिया. केंद्र सरकार ने पुराने लेबर लॉ की जगह चार नये लेबर कोड लागू किया है. सरकार इस कोड को कर्मचारियों और मज़दूरों के हित में बता रही है, जबकि कई मज़दूर संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे मज़दूर विरोधी और उद्योगपतियों के हित में बताया है. भाकपा माले और केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच और किसान संघर्ष समन्वय समिति ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कहा है कि श्रम कोड अधिसूचना देश के मेहनतकश अवाम के साथ एक कपटपूर्ण धोखा है. 26 नवंबर को जबरदस्त विरोध होगा. इसी दिन पूर्णिया में धरना-प्रदर्शन थान चौक पर किया जायेगा. यह घोषणा भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य इस्लाम उद्दीन, अविनाश पासवान, यमुना प्रसाद मुर्मू ने संयुक्त रूप से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola