शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर सदस्यों को सौंपा दायित्व

Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के मट्टांड़ झिलुवा शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के मट्टांड़ झिलुवा शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने की. नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक होगा. बैठक में यज्ञ की तैयारी को लेकर कमेटी के सदस्यों को दायित्व सौंपे गये. कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों को निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक से निभाने का भरोसा दिया. यज्ञ में सहयोग राशि को लेकर टोली बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के निर्णय लिए गये. पूर्व मंत्री ने कहा कि महायज्ञ के सफल संचालन के लिए कमेटी के सदस्यों को एकजुट होकर तन-मन-धन से लगने होंगे. यह महायज्ञ जामताड़ा एवं सारठ विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है. वहीं यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल ने कहा कि यज्ञ की तैयारी जोरों पर है. सैकड़ों गांव के शिव-पार्वती भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक तन-मन-धन से सहयोग करें.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola