कुरूम- सालमारी पथ पर टोटो पलटने कई लोग घायल

Updated at : 24 Sep 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
कुरूम- सालमारी पथ पर टोटो पलटने कई लोग घायल

कुरूम- सालमारी पथ पर टोटो पलटने कई लोग घायल

विज्ञापन

बलिया बेलौन कुरूम से बलिया बेलौन होते हुए सालमारी पथ का चौड़ीकरण कार्य में संवेदक व कनीय अभियंता की लापरवाही के कारण प्रत्येक सप्ताह कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना हो रही है. बुधवार को बेलौन के ढांगी गांव के पास टोटो पलटने से कई लोग घायल हो गये. एक महिला की स्थिति गंभीर है. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम, प्रदीप दास ने कहा की सड़क चौड़ीकरण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. चार माह से सड़क चौड़ीकरण का काम बंद है. सड़क के किनारे गड्ढा खोद कर सड़क पर गिट्टी डाल कर छोड़ दिये जाने से इस तरह की दुर्घटना हो रही है. कहा की पथ चौड़ीकरण का काम बंद होने के कारण इस पथ पर लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है. सड़क के किनारे किनारे मिट्टी खोद कर जगह जगह छोड़ दिये जाने या गिट्टी डाल कर छोड़ दिये जाने से वाहन चालक परेशान हैं. सड़क पर अत्यधिक धुल उड़ने से लोग परेशान हैं. धूल नहीं उड़े इस के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव करना था. संवेदक या विभागीय जेई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. जिला पदाधिकारी से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola