सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित
Edited by Vinay Kumar
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>मुजफ्फरपुर. </H2>बिहार पेंशनर समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक सह वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में हुआ. अध्यक्षता सभापति नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह ने
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
बिहार पेंशनर समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक सह वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में हुआ. अध्यक्षता सभापति नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह ने की. इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया. समारोह में सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक सह पूर्व निकासी व व्ययन पदाधिकारी देव नारायण प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया. उन्हें बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह बिहार पेंशनर समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शॉल, माला, मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. रघुवंश ने देव नारायण के सेवाकाल से लेकर संगठन के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए इसे सबके लिए अनुकरणीय बताया व स्वस्थ जीवन की कामना की. मौके पर नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह, नंद किशोर तिवारी, ब्रज किशोर चौधरी, कुमार जितेंद्र, महेंद्र शर्मा, मदन सिंह सरैया, अंजनी सिंह कुढ़नी, रवींन्द्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










