Seraikela Kharsawan News : जीएसटी दरों में कटौती से रोजमर्रा के सामान होंगे सस्ते : बाउरी
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला. केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में कटौती और नये स्लैब लागू करने के फैसले से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा. वहीं, छोटे दुकानदारों से लेकर व्यापारियों
विज्ञापन
सरायकेला.
केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में कटौती और नये स्लैब लागू करने के फैसले से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा. वहीं, छोटे दुकानदारों से लेकर व्यापारियों व उद्यमियों के व्यवसाय में फिर से रौनक आयेगी. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने सरायकेला भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही. पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से सभी वर्गों का फायदा होगा. इसमें दूध, चावल सहित अन्य किसान उत्पादित वस्तुओं को जीएसटी फ्री कर दिया गया है. वहीं, टीवी, वाहन सहित अन्य चीजों में टैक्स स्लैब घटाकर उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया है.स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादों पर जोर
श्री बाउरी ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है. सरकार स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दे रही है, ताकि ट्रंप टैरिफ का देश पर असर नहीं पड़े. मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, राजा सिंहदेव, राकेश मिश्रा, बद्री दारोघा, सोहन सिंह, बिजू दत्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










