ePaper

Giridih News :सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

Updated at : 24 Sep 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस (एनएसएस) हर्षोल्लास से मनाया गया. इस पर सेमिनार का आयोजन किया. इसमें ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह दिवस हर वर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है. इसी दिन 1969 में भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय ने एनएसएस की स्थापना की थी. यह दिन छात्रों में निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने, उनके व्यक्तित्व का विकास करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. एनएसएस का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व को विकसित करना है. यह दिवस छात्रों को मैं नहीं, बल्कि आप के आदर्श वाक्य के साथ निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है. बीएड प्रशिक्षुओं व एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. कार्यक्रम में प्रो कौशल राज, प्रो राजकिशोर प्रसाद, डॉ ओमप्रकाश राय, प्रो धर्मेंद्र मंडल, प्रो बृजमोहन कुमार, राजेश, मिंकल, पूजा आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola