सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा टक्कर लग जाने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप
प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा टक्कर लग जाने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. जिसे कोढ़ा पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान जख्मी व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना को लेकर बताया जाता है कि पोठिया थाना क्षेत्र के मौला नगर चकला ग्राम के दिलीप शर्मा अपने बाइक से जा रहे थे. फुलवरिया चौक के समीप नेशनल हाईवे 31 पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया. जिस कारण बाइक सवार व्यक्ति दिलीप शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोढ़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सदल बल के साथ फुलवरिया चौक पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए सर्वप्रथम जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में जख्मी दिलीप शर्मा ग्राम मौला नगर चकला की मौत हो गयी. घटना की खबर सुनकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










