सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदनों का किया गया निबटारा

Updated at : 28 Nov 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदनों का किया गया निबटारा

लिट्टीपाड़ा. सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को तालझारी और बीचमहल पंचायत में विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी सेवाओं

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को तालझारी और बीचमहल पंचायत में विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लिया. शिविर में जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की, बीडीओ संजय कुमार, पंचायत की मुखिया लिली मुर्मू आदि मौजूद थीं. शिविर में जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदनों का निबटारा किया गया. बीडीओ ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं प्रदान करने की गारंटी देता है. शिविर में कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण कर प्रमाणपत्र व स्वीकृति-पत्र जारी किए गए. शिविर को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, प्रखंड कल्याण कृषि पदाधिकारी केसी दास आदि ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola