Rourkela News: डॉ आंबेडकर के बनाये संविधान ने सबको कल्याण और आर्थिक विकास का दिया अवसर

Updated at : 20 Apr 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: डॉ आंबेडकर के बनाये संविधान ने सबको कल्याण और आर्थिक विकास का दिया अवसर

<P>Rourkela News: भाजपा राउरकेला जिला कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केरकेट्टा की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान में योगदान विषय पर विचार संगोष्ठी

विज्ञापन

Rourkela News: भाजपा राउरकेला जिला कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केरकेट्टा की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान में योगदान विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया. इसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन, सामूहिक प्रार्थना और गायन के साथ हुआ.

कांग्रेस सरकार के दौरान डॉ अंबेडकर का नहीं किया गया सम्मान

बतौर वक्ता बीरमहाराजपुर के विधायक रघुनाथ जगदला ने डॉ अंबेडकर की जीवनी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से भारतीयों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिव्यक्ति और विश्वास की स्वतंत्रता, धार्मिक आचरण की स्वतंत्रता तथा सभी के बीच राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के विकास की व्यवस्था की गयी है. वह एक ही समय में समाज सुधारक, विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ थे. उन्हें मानवता के प्रति प्रेम और उदारता के लिए सदैव याद किया जायेगा. कांग्रेस सरकार के दौरान डॉ अंबेडकर का सम्मान नहीं किया गया. मोदी सरकार 2015 से 14 अप्रैल को संविधान दिवस के रूप में मनाती आ रही है. वाजपेयी सरकार ने अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण लागू किया था. भाजपा सरकार ने कई योजनाएं बनायी हैं और उन्हें कई लाभ दिये हैं. महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण को लेकर कानून पारित किये हैं.

डॉ आंबेडकर को एक सुधारक और प्रखर विद्वान बताया

एक अन्य वक्ता वट किशोर मिश्र ने डॉ आंबेडकर को एक सुधारक और प्रखर विद्वान बताया. उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी के कल्याण और आर्थिक विकास के अवसर प्रदान किये हैं. वह छुआछूत जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सफल रहे. जिलाध्यक्ष पूर्णिमा केरकेटा और राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगबंधु बेहेरा ने कहा कि डॉ आंबेडकर एक आदर्शवादी और समाज सुधारक थे. भ्रमरवर बेहेरा ने मंच संचालन किया, जबकि समन्वयक संतोष कुमार बेहेरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

बीजद नेता संतोष कुमार तांती भाजपा में शामिल

कार्यक्रम के दौरान बीजद के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार तांती समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. मौके पर जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश, मनोज शतपथी, मुरली गौड़, रमेश सिंह, दिलीप पटनायक, पी दास, रीता सिंह, जॉर्ज आनंद, नीरज चतुवेर्दी, सरोज दास, शशांक जेना, मनोज माहेश्वरी, ज्ञान रंजन पाणिग्राही, देवेंद्र बिरगंठिया, श्रीधर मल्लिक, अरविंद पुहान, सुशांत कुमार महापात्र, दुर्गा मैती, ज्योर्तिमयी षाडंगी, सत्यव्रत मोहंती, संदीप परिडा, सुधाकर साहू, त्रिविक्रम मांझी, लखन लोहार, रंजीता किस्पोट्टा, दिलीप सिंह, भगवान राय, सुशीला शर्मा, केएन चौबे, नम्रता बाग, दीपू दास, आशीष हरिपाल, सुनीता मोहिनी, केदार प्रियदर्शनी समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola