रोजगार मेला में 26 युवा चयनित, किये गये शॉर्टलिस्टेड

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन - रोजगार मेले का फायदा उठाएं युवा : प्रशांत टुडू संवाददाता, जामताड़ा. जिला नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से औद्योगिक

विज्ञापन

एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन – रोजगार मेले का फायदा उठाएं युवा : प्रशांत टुडू संवाददाता, जामताड़ा. जिला नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने किया. इस अवसर उन्होंने कहा कि रोजगार मेला का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता एवं अहर्ता के अनुसार रोजगार प्रदान करना है. उन्होंने युवाओं से कहा कि जितने भी युवा अब तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराए हैं वे ऑनलाइन माध्यम से झार नियोजन पोर्टल पर स्वयं अथवा कार्यालय अवधि में नियोजनालय आकर अपना अवश्य निबंधन करा लें, ताकि आने वाले समय इसका समुचित लाभ आपको मिल सके. उन्होंने सभी युवाओं से रोजगार मेला का बढ़ चढ़ कर लाभ उठाने की अपील की. बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 09 नियोजक कृष्णा प्राइवेट आइटीआई, रांची पेशेंट केयर सर्विसेज, रांची, बिरसा सुपर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट हुगली, टेगेंट कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, केके एंटरप्राइजेज/हाईली इलेक्ट्रिकल अहमदाबाद, मैक्स अलर्ट सिस्टम लिमिटेड, पारस अस्पताल, जामताड़ा एवं एच आर इंडस्ट्रीज जालंधर ने भाग लिया. इसमें करीब 26 युवाओं को ऑनस्पॉट चयनित किया गया. वहीं 41 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किये गये. मौके पर आइटीआई के प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार, महेश आनंद, यूएनडीपी प्रवीण प्रकाश, संजय कुमार सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola