सड़कों पर बह रहा है नाली का गंदा पानी, श्रद्धालु समेत आमलोग परेशान

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में लिये गये निर्णय का नहीं हो रहा पालन
लातेहार. दुर्गा पूजा को लेकर जिला मुख्यालय के कई गली-मुहल्लों के सड़कों पर नाली का गंदा पानी बह रहा है. जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा जुबली चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओं तथा कुरा,लोटो समेत कई ग्रामीण क्षेत्र से अंबा कोठी में रामायण का पाठ करने आने वाली युवितयों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशनी हो रही है. वहीं, शिवपुरी और बाइपास मोड़ के समीप लक्ष्मी भंडार वाले मुहल्ले में सड़क पर जमा पानी की निकासी नहीं होने से भी लोगाें को परेशानी हो रही है. पानी निकासी की नहीं है व्यवस्था : शहरी क्षेत्र में बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं बन सकी है. जबकि प्रत्येक वित्तिय वर्ष में शहर के सभी वार्ड में जरूरत के अनुसार नाली का निर्माण कराया जाता है. लेकिन बरसात में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहर के लोग हर साल बरसात में परेशान रहते हैं. वहीं, नगर पंचायत नालियो और गलियों की सफाई के अलावा झाड़ू लगाने तक ही सीमित रहती है. निर्णय का नहीं हो रहा है पालन : दुर्गा पूजा को लेकर गत 16 सितंबर को जिला समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई थी. इसमें स्थानीय लोगों ने सड़कों पर नाली से बहते गंदे पानी की समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया था. इस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से निर्णय लेते हुए नगर पंचायत को पूजा के पहले सभी चाजों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया था. लेकिन पूजा प्रारंभ हुए चार दिन बीत गये लेकिन सड़कों पर नालियों का पानी पूर्व के भांति ही बह रहा है, इसका कोई समाधान नहीं हुआ है. इस समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा : इस संबंध में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने कहा कि पूजा को लेकर साफ-सफाई का कार्य हर तरफ किया जा रहा है. सड़कों पर बह रहे नाली के गंदा पानी की समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




