Motihari : यूरिया की कालाबजारी रोकने को ले सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Motihari : यूरिया की कालाबजारी रोकने को ले सड़क जाम

राजद नेता राजू पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अरेराज-बेतिया मुख्य पथ को हरदिया चौक पर जाम किया .

विज्ञापन

अरेराज. किसानों को यूरिया खाद की परेशानी को लेकर राजद नेता राजू पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अरेराज-बेतिया मुख्य पथ को हरदिया चौक पर जाम किया . बारिश के बाद किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने व कालाबजारी करने को लेकर सरकार के विरुद्ध में नारेबाजी की गयी. वहीं सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. गोबिंदगंज विधानसभा के राजद भावी प्रत्याशी राजू पांडेय ने बताया कि किसानों के हक की यूरिया सत्ता पक्ष के नेता व अधिकारी के मिलीभगत से कालाबाजारी किया जा रहा है. किसान खेत में यूरिया डालने के लिए भटक रहे हैं, अगर एक सप्ताह में यूरिया की उपलब्धता निर्धारित दर पर नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राय, यूसुफ राय, वसीम राजा, चंद्रदेव ठाकुर, पंकज ठाकुर, विनय पांडे, संदीप, मुकेश कुमार, रणजीत चौरसिया सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता व किसान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola