रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

Updated at : 07 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में माह रमजान की पहले जुम्मा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी शिद्दत से नमाज अदा की. मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मा की

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में माह रमजान की पहले जुम्मा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी शिद्दत से नमाज अदा की. मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मा की अहले सुबह से ही पूरी नियम व निष्ठा के साथ स्नान कर साफ कपड़े पहनकर नजदीकी मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज अदा के पश्चात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर माह रमजान व पहली जुम्मा का एक दूसरे को बधाई दी. मौके पर मोहम्मद वजीर उर्फ तेतर, मोहम्मद सिद्दिकी, मोहम्मद बबलु, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद तन्नु, मोहम्मद निजाम आदी ने बताया कि रमजान के दौरान पूरा माह पूरी तरह से पाक रहती है. रमजान पर्व के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी पूरी तरह नियम निष्ठा के साथ रोजा रखकर अल्लाह तआला की ईबादत करते हैं. पर्व के दौरान रोजा रखने को लेकर मुस्लिम समुदाय के पुरूष, महिला एवं छोटे-छोटे बच्चों मे गजब उत्साह देखने को मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola