महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ हुई योजनाओं की समीक्षा

पाकुड़ में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाएँ शामिल थीं। सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और पोषण ट्रैकर ऐप में समयबद्ध डेटा एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति तेज करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बेहतर कार्य निष्पादन पर जोर दिया गया।
पाकुड़. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पाकुड़, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महेशपुर सहित सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित थीं. बैठक के दौरान विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. विशेष रूप से पोषण ट्रैकर ऐप में सभी पैरामीटर पर समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के उपरांत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी योजनाओं की प्रगति को और गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बेहतर कार्य निष्पादन पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




