Ranchi News : पाक जासूस होने के शक में जमशेदपुर का आदिल दिल्ली में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने जमशेदपुर निवासी आदिल हुसैन को गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक है. साथ ही फर्जी पासपोर्ट

विज्ञापन

रांची. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने जमशेदपुर निवासी आदिल हुसैन को गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक है. साथ ही फर्जी पासपोर्ट तैयार करने का आरोप है. आरोपी झारखंड में जमशेदपुर जिले के टाटानगर इलाके का रहनेवाला है. इस मामले में आदिल के भाई अख्तर को भी मुंबई से पूछताछ के लिए पकड़ा गया है.

कई वर्षों से दिल्ली में रह रहा था

आदिल कई वर्षों से दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रह रहा था. स्पेशल सेल की टीम ने उसे रविवार को सीमापुरी इलाके से पूछताछ के लिए पकड़ा था. दिल्ली पुलिस की जांच और पूछताछ में कई साक्ष्य मिले हैं. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. स्पेशल सेल ने आरोपी के पास से एक असली और दो नकली पासपोर्ट बरामद किये हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान के लिए संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के साथ-साथ फर्जी तरीके से पासपोर्ट तैयार करनेवाले रैकेट में शामिल था. यह भी जानकारी मिली है कि वह पूर्व में पाकिस्तान सहित गल्फ देश की यात्रा भी कर चुका है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम दोनों भाइयों के विदेशी कनेक्शन और नेटवर्क के बारे पूरी गहराई से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात गोपाल झा

लेखक के बारे में

By प्रभात गोपाल झा

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola