रेल ओवरब्रिज निर्माण : चांदनी चौक से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
रेल ओवरब्रिज निर्माण : चांदनी चौक से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रेल ओवरब्रिज निर्माण : चांदनी चौक से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

सदर एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में चला अभियान, सड़कें हुई चौड़ी सहरसा . बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य में अवरोधक हो रहे अतिक्रमण को हटाने के बाद अब शहरी क्षेत्र की सड़कों से भी अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. पूरब बाजार से लेकर शंकर चौक, महावीर चौक व डीबी रोड़ से अतिक्रमण हटाने के बाद अब आठवें दिन गुरुवार को बंगाली बाजार सब्जी मंडी से लेकर चांदनी चौक तक बुलडोजर की गूंज रही. सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी व सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में सब्जी मंडी से चांदनी चौक तक चले इस अभियान से जहां रास्ता सुगम हुआ. वहीं आम लोगों को बड़ी राहत मिली. सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का कार्य शहरी क्षेत्र के सभी जगहों पर चलाने की तैयारी जिला प्रशासन ने की है. इसको लेकर पिछले दिन गांधीपथ की सड़कों की भी मापी करायी गयी. अतिक्रमित जगहों पर चिन्ह लगा दिया गया है. जहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य लगातार जारी रहेगा. जिससे जाम की समस्याओं में कमी आयेगी. वहीं इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के हौंसले भी पस्त हो रहे हैं. अतिक्रमणकारियों की आंखों के सामने उनका अतिक्रमण हटाया जा रहा है. बड़ी संख्या में सदर थाना पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई से सड़क पर अतिक्रमण करने वाले खुद से भी अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं. वहीं चिन्हित सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटने वाले अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है. कुछ जगहों पर लोग खुद से ही अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola