दो सितंबर को घोषित रेल चक्का जाम कार्यक्रम स्थगित

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 31 Aug 2025 7:02 PM

विज्ञापन

पूर्णिया से पटना के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को जोगबनी तक विस्तारित किये जाने की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने विभिन्न चरणों में एक व्यापक आंदोलन छेड़े जाने की रूपरेखा बनायी थी.

विज्ञापन

फारबिसगंज. पूर्णिया से पटना के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस को जोगबनी तक विस्तारित किये जाने की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने विभिन्न चरणों में एक व्यापक आंदोलन छेड़े जाने की रूपरेखा बनायी थी. इसके तहत आगामी 02 सितंबर को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन रेल मंत्री के द्वारा अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को फोन पर पूर्णिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का जोगबनी से परिचालन करने की सूचना दी गयी है. इसलिए नागरिक संघर्ष समिति ने 02 सितंबर को प्रस्तावित रेल का चक्का जाम कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है. ये जानकारी नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद, सचिव रमेश सिंह ने शनिवार को बैठक के दौरान पत्रकारों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola