रांची से भागलपुर के लिए आठ ट्रिप चलेगी ट्रेन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Published at :22 Jul 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
रांची से भागलपुर के लिए आठ ट्रिप चलेगी ट्रेन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

प्रतिनिधि, जमालपुर. रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए आठ ट्रिप स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यहां प्राप्त अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि 08645 डाउन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए आठ ट्रिप स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यहां प्राप्त अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि 08645 डाउन रांची-भागलपुर टीओडी स्पेशल ट्रेन रांची से रविवार और मंगलवार को रवाना होगी. जो सोमवार तथा बुधवार को भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन रांची से भागलपुर के लिए आठ ट्रिप चलेगी. बताया गया कि यह ट्रेन 21, 23, 28, 30 जुलाई, 4, 6, 11 और 13 अगस्त को रांची से भागलपुर के लिए रवाना होगी. इस ट्रेन का टाइम टेबल भी घोषित किया गया है. जिसमें बताया गया है कि यह ट्रेन रांची से रात्रि 21:35 बजे रवाना होगी और 22:45 बजे मुरी पहुंचेगी. जहां से रवाना होने के बाद यह ट्रेन मध्य रात्रि 12:10 बजे बरकाकाना, 1:15 बजे हजारीबाग टाउन और 2:30 बजे कोडरमा रुकने के बाद प्रातः 4:10 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. वहां से रवाना होने के बाद 5:50 बजे तिलैया, 6:10 बजे नवादा, 6:40 बजे शेखपुरा, 8:35 बजे किऊल और 9:20 बजे जमालपुर पहुंचेगी. जहां से ट्रेन 09:47 बजे सुल्तानगंज और पूर्वाह्न 10:50 बजे भागलपुर पहुंचेगी. बताया गया कि 08610 डाउन भागलपुर-रांची ट्रेन भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रवाना होकर मंगलवार और गुरुवार को रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन भागलपुर से अपराह्न 12:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी और 13:20 बजे बारहट, 13:55 बजे बांका, 15:10 बजे देवघर, 15:30 बजे जसीडीह, 16:25 बजे मधुपुर, संध्या 18:30 बजे धनबाद जंक्शन, 19:05 बजे गोमो, 19:22 बजे पारसनाथ, 19:47 बजे हजारीबाग, 20:30 बजे कोडरमा, रात्रि 22:05 बजे हजारीबाग टाउन, 23:40 बजे बरकाकाना, 1:00 बजे मुरी स्टेशन और प्रातः 3:00 बजे रांची पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola