ePaper

राघोपुर में अगलगी की तीन घटनाओं में जले 21 घर, झुलसने से युवक की मौत

Updated at : 06 Apr 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
राघोपुर में अगलगी की तीन घटनाओं में जले 21 घर, झुलसने से युवक की मौत

<P><H2>राघोपुर. </H2>राघोपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में हुई अगलगी की घटना में 21 घर जल गये. वहीं, एक युवक की झुलस कर मौत हो हो गयी. मृत सौरभ कुमार (22

विज्ञापन

राघोपुर.

राघोपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में हुई अगलगी की घटना में 21 घर जल गये. वहीं, एक युवक की झुलस कर मौत हो हो गयी. मृत सौरभ कुमार (22 वर्ष) चांदपुरा निवासी पोतन राय का पुत्र बताया गया है. वहीं राघोपुर पश्चिमी पंचायत में एक बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गये. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. अगलगी की घटना में राघोपुर थाना क्षेत्र की फतेहपुर पंचायत के नयकीपारी टोला में 17 घर, चांदपुरा पंचायत में दो घर तथा जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पश्चिमी दो घर जल गये. इस घटना में आठ बकरी भी झुलस गयी. जानकारी के अनुसार फतेहपुर पंचायत के नयकीपारी टोला में चंद्रदीप महतो के घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटों ने रमेश महतो, उमेश महतो, कृष्णा महतो, प्रवेश महतो, प्रद्मुन महतो, संतोष महतो, हारिल महतो, ललन महतो, राजेश महतो, सुनील महतो, लक्ष्मण महतो, बद्री महतो, रंजन महतो, कृष्णा महतो, बालकिशन महतो समेत 17 लोगों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी की सूचना पर मौके पर आसपास एवं फतेहपुर गांव के दर्जनों लोग पहुंचे. इसकी सूचना राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को दी गयी. राघोपुर थाना समेत कई थाना की छोटी-बड़ी दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने में फतेहपुर पंचायत के दर्जनों युवकों ने काफी मशक्कत की. घटना की सूचना पर पहुंचे फतेहपुर सरपंच प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह ने अग्निपीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

चांदपुर में दो घर जले :

राघोपुर थाना क्षेत्र की चांदपुरा पंचायत में अगलगी की घटना में दो घर जल गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर के अंदर सो रहे एक युवक को अपनी जान बचाने का मौका तक नहीं मिला और झुलस कर उसकी मौत हो गयी. मृत सौरभ कुमार चांदपुरा निवासी पोतन राय का पुत्र था. इस घटना में पोतन राय एवं शिव कुमार राय के घर जल गये. बताया जाता है कि अचानक पोतन राय के घर में आग लग थी. स्थानीय लोगों ने चापाकल, मोटरपंप आदि की मदद से आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था. मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

राघोपुर पश्चिमी में अगलगी में दो घर जले, एक बुजुर्ग झुलसा :

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर पश्चिमी पंचायत में हुई अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लंगर पासवान एवं विलास पासवान के घर व घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया. वहीं आठ बकरी की झुलसकर मौत हो गयी. अगलगीमें विलास पासवान बुरी तरह झुलस गये. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया चंदन सिंह ने अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाया तथा राहत सामग्री उपलब्ध करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola