bhagalpur news. छात्र संगठनों के बीच मारपीट मामले में विवि प्रशासन पर उठ रहे सवाल
Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन
टीएमबीयू में पिछले एक सप्ताह से छात्र संगठनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर विवि प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं
विज्ञापन
टीएमबीयू में पिछले एक सप्ताह से छात्र संगठनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर विवि प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं. पूरे मामले का केंद्र विवि का परीक्षा विभाग है. लगातार छात्र-छात्राओं द्वारा विवि के अधिकारी से शिकायत की जा रही थी कि आवेदन देने के बाद भी प्रोविजनल सहित अन्य प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है. छात्र-छात्राओं ने आवेदन देकर आरोप भी लगाया था कि पिक एंड चूज आवेदन का ही प्रोविजनल तैयार कर दिया जा रहा है. परीक्षा विभाग में दलालों की सक्रियता बढ़ने का आरोप लग रहा है. दूर-दराज के छात्र-छात्राओं से विवि कैंपस के बाहर ही प्रोविजनल दिलाने के नाम पर दो हजार व डिग्री दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये की वसूली करने की चर्चा जोरों पर है. इतना सब होने के बाद भी विवि प्रशासन के वरीय अधिकारी द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










