Chaibasa News : गुणवत्तापूर्ण शोध ही समाज को सही दिशा देता है : डॉ गौतम
Updated at : 25 Sep 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बुधवार को कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ
विज्ञापन
चाईबासा.
कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बुधवार को कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि एनआइटी जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉ. गौतम सूत्रधार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकता है. सभी शोधार्थी रिसर्च मेथड से शोधकार्य करें. एनआइटी जमशेदपुर कोल्हान विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्य की गतिविधियों में सहयोग करेगा. उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय को एमओयू का प्रस्ताव दिया.शोध से आत्मनिर्भर भारत बनाना जरूरी
कुलपति ने कहा कि शोध के माध्यम से हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने की आवश्यकता है. शोध ही किसी विश्वविद्यालय की रीढ़ है. विश्वविद्यालय में अच्छे शोध कार्य होंगे, तो प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला, ओदंबी, कांचीपुरम, वल्लभी जैसे प्राचीन गुरुकुल संस्थाओं में उच्च गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य होते थे. वर्तमान में हमें उन संस्थाओं के जैसे कार्य करने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम में 120 से अधिक शोधार्थी शामिल हुए
डॉ संजय यादव ने कहा कि सभी शोधार्थी अपने संकाय के निर्देशों का पालन करें. 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करें. कार्यक्रम में 120 से अधिक शोधार्थी उपस्थित हुए. द्वितीय सत्र में कोल्हन विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के डायरेक्टर डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने शोध कार्य के विभिन्न चरणों के बारे में दिशा निर्देश दिये. शोधार्थियों के प्रश्नों का जवाब डॉ ब्रजेश कुमार ने दिया. कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील मुर्मू ने किया. धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




