Madhubani News : 26 एवं 27 सितंबर को झंझारपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का झंझारपुर में 26 एवं 27 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है.
झंझारपुर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का झंझारपुर में 26 एवं 27 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है. वह 26 को अररिया संग्राम स्थित प्रसिद्ध मिथिला हाट में रात्रि विश्राम करेंगे. 27 सितंबर को मिथिला हाट के बैंक्वेट हॉल में जिले के तमाम पदाधिकारी एवं जदयू कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे. उनके प्रवास एवं बैठक के लिए अनुमंडल प्रशासन अलर्ट है. मंगलवार को एसडीएम कुमार गौरव ने अनुमंडल के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एवं एसडीपीओ के साथ बैठक की. बैठक में विधान सभा चुनाव एवं पूजा में विधि व्यवस्था संधारण के लिए पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने चुनाव के लिए सभी बीडीओ को बैठक किसी भी हाल में करने को कहा. उन्होंने थानाध्यक्षों को कैंप मोड में 107 का प्रस्ताव लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुमंडल से कैंप के लिए मजिस्ट्रेट को भी नियुक्त किया जाएगा. उन्होंने सभी पदाधिकारी को 26 एवं 27 को प्रस्तावित सीएम नीतीश कुमार के प्रोग्राम को लेकर अलर्ट रहने को कहा. उन्होंने भैरवस्थान, झंझारपुर, अररिया संग्राम को खासतौर पर एतिहात बरतने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड पर भी काफी मंथन किया गया. उन्होंने कहा कि चनौरागंज हाई स्कूल में फोर्स का ठहराव कराया जाएगा. साथ ही सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सांसद संजय झा के आवास एवं मिथिला हाट के पीछे वाली सड़क को बारीकी से देखकर रिपोर्ट करें. मालूम हो कि सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए अनुमंडल प्रशासन एनएच एवं अन्य जगहों पर दंडाधिकारी अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति कर दी है. बैठक में बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ प्रशांत कुमार झा एवं मधेपुर, लखनौर, अंधराठाढ़ी बीडीओ, सीओ एवं आरओ, अवध निर्वाचित पदाधिकारी मानवेंद्र मनोरम के साथ थानाअध्यक्ष झंझारपुर सुनील कुमार सिंह, भैरवस्थान सत्येंद्र तिवारी, अररिया संग्राम थानाध्यक्ष चंदन कुमार, झंझारपुर आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी सहित सभी थानाध्यक्ष बैठक में मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




