Bokaro News : अस्पताल ले जाने के दौरान गर्भवती की मौत

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया की एक गर्भवती की मौत रेफर के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस में हो गयी.

विज्ञापन

गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत अंतर्गत मोढ़ा गांव की रहने वाली 31 वर्षीय गर्भवती महिला मीणा टुडू की मौत रेफर के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस में हो गयी. प्रसव के लिए उसे रविवार को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन मात्र चार था, जिससे हालत अत्यंत नाजुक हो गयी थी. महिला को शनिवार से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी और परिजनों ने पहले घर में ही प्रसव कराने की कोशिश की थी. स्थिति बिगड़ने पर यहां लेकर पहुंचे. गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने का निर्णय लिया. 108 एम्बुलेंस से बाहर ले जाने के दौरान मौत हो गयी.

किशोरी की मौत मामले में आरोपी युवक हिरासत में

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के झिंझिरघुटू गांव के एक कुआं से शनिवार की रात को डिंपल कुमारी (17 वर्ष) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये गोविंद यादव पर मृतका के परिजनों ने हत्या समेत कई आरोप लगाये हैं. शव मिलने के बाद शनिवार की रात को परिजनों ने चंद्रपुरा थाना में हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने चंद्रपुरा के मुख्य चौराहा निमियांमोड़ में टायर जलाकर विरोध जताया. परिजन सड़क पर बैठ गये. पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं माने. पुलिस आरोपी को पुलिस थाना ले आयी, जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग शांत हुए. रविवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. किशोरी के पिता अजय रवानी के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कि डिंपल कुमारी होली की रात से वह लापता थी.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola