प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को किया सम्मानित

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भभुआ. मजदूर दिवस के मौके पर गुरुवार को जिले के संयुक्त श्रम भवन, इटाढी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें श्रमिकों सहित उद्योग जगत में बेहतर प्रदर्शन करने

विज्ञापन

भभुआ. मजदूर दिवस के मौके पर गुरुवार को जिले के संयुक्त श्रम भवन, इटाढी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें श्रमिकों सहित उद्योग जगत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नियोजकों व पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सभी श्रमिक भाई बहनों तथा आम जनता को विभिन्न श्रम अधिनियमों व श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था. कार्यक्रम का उद्घाटन भभुआ विधायक भरत बिंद ने किया. मौके पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बाल श्रम से दूर रखने का अभिभावकों को संदेश दिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुमन सौरभ ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से नि:शुल्क विवादों का निबटाना कर विधिक सेवा का लाभ लेने के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को डमी चेक व उद्योग जगत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नियोजकों और श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र तथा तौलिया देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में किशोर, बाल श्रम प्रतिषेध व विनियमन अधिनियम 1986 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी और लोगों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक व संवेदनशील रहने की बात कही गयी. कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक चंदन कुमार, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा कार्यालय कर्मी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola