मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका

Updated:
विज्ञापन
मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका

नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर की जमीन को अतिक्रमण कर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य किये जाने का एक मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर की जमीन को अतिक्रमण कर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य किये जाने का एक मामला सामने आया है. इस बाबत दुर्गा मंदिर कमेटी के सचिव अजय कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. थाने को दिये आवेदन में दुर्गा मंदिर कमेटी के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह अरुण कुमार साह उर्फ लल्लू साह जबरन बल पूर्वक दुर्गा मंदिर के निजी जमीन को अतिक्रमण कर पक्का मकान का निर्माण कार्य करने लगा. मंदिर की जमीन पर निर्माण कार्य करने से मना करने पर भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया. इधर मामले की सूचना बाद सोनवर्षाराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को तत्काल बंद करा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola