hajipur news. पुलिस ने शराब की छह भट्ठियां की ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. पुलिस ने शराब की छह भट्ठियां की ध्वस्त

रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर नदी किनारे परोहा गांव दियारा में संचालित देसी शराब की छह भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया

विज्ञापन

राघोपुर. रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर नदी किनारे परोहा गांव दियारा में संचालित देसी शराब की छह भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने करीब छह हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर दिया, वही पुलिस ने शराब तैयार करने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया. हालांकि इस दौरान पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गये. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जहांगीरपुर पंचायत के परोहा गांव गंगा नदी किनारे दियारा में शराब भट्टी चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जहांगीरपुर पंचायत परोहा गांव दियारा में नदी के किनारे छह देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान करीब छह हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया. हालांकि, तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इन्होंने कहा कि नदी के किनारे भट्ठियों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola