अधेड़ को अपहरण कर ले जा रहे बाइक सवार चार अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 05 Sep 2025 6:43 PM

विज्ञापन

बाइक सवार चार अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

अपहृत अधेड़ मुक्त, पुलिस कर रही मामले की छानबीन सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के बिन्दपुरा गाछी के समीप गुरुवार रात्रि बख्तियारपुर थाना पुलिस ने एक अपहरण कांड को असफल करते हुए चार अपहरणकर्ता युवक को दबोच लिया. वहीं अपहृत को मुक्त कराते हुए दो बाइक भी जब्त किया है. इस संबंध में पीड़ित अपहृत के फर्द बयान पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि देर रात वह स्वयं पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले को लेकर छापेमारी में निकले हुए थे, इसी दौरान बिन्दपुरा गाछी के समीप दो बाइक पर सवार पांच व्यक्ति जा रहे थे, शक होने पर रोक पूछताछ की तो एक व्यक्ति जिसकी पहचान बलहमपुर वार्ड संख्या 10 निवासी 55 वर्षीय शंभु मेहता के रूप में की गयी, उसने बताया कि उसे जबरन अगवा किया जा रहा है. पुलिस बलों के साथ सभी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू की गयी. इस संबंध में बलवाहाट थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था. पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है, उनमें सुमित कुमार, पिता सुभाष, ग्राम बसतपुर, अनमोल कुमार, पिता बिजेंद्र यादव, ग्राम बसतपुर, गौतम कुमार, पिता हरेराम यादव, ग्राम- बसतपुर व रामनजीत कुमार, पिता राजेश यादव, ग्राम सोनपुरा, वार्ड संख्या 5 शामिल है. पकड़े गये सभी आरोपी बलवाहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल बरामद की. जिसमें हीरो स्प्लेंडर प्लस और पल्सर मोटरसाइकिल शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola