ePaper

पिकअप वैन से 324 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

Updated at : 27 Nov 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन से 324 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

कटिहार. रौशना थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक पिकअप वैन से 324 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद कर चालक सहित

विज्ञापन

कटिहार. रौशना थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक पिकअप वैन से 324 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद कर चालक सहित तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर बंगाल सीमा से सटे रौशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट पर रौशना थानाध्यक्ष पुलिस मुस्तैदी से तैनात थे. इसी दौरान मासूम कुमारी के नेतृत्व व निर्देश पर पुलिस महानंदा चेक पोस्ट पर मुस्तैदी से तैनात पुलिस बल ने पश्चिम बंगाल की ओर से आती एक पिकअप वैन को रोका तथा उसकी गहनता से तलाशी ली. जिस क्रम में पिकअप वैन में गुप्त रूप से बनाये गये बॉक्स से 324 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी से शराब मिलते ही पुलिस ने चालक व तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपित राजेश चौधरी, गीता अजब लाल चौधरी एवं तरुण चौधरी पिता नारद चौधरी बिशनपुर रेखा टोला थाना मनसाही के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola