पिकअप ने साइकिल सवार वृद्ध की ली जान, गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे डेढ़ घंटे रहा जाम

Edited by JIYARAM MURMU
Updated:
विज्ञापन

- बिंदापाथर थाना के डुमरिया मोड़ के समीप हुई दुर्घटना, विस अध्यक्ष के पहल पर हटा जाम प्रतिनिधि, बिंदापाथर. थानांतर्गत साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के डुमरिया मोड़ के समीप

विज्ञापन

– बिंदापाथर थाना के डुमरिया मोड़ के समीप हुई दुर्घटना, विस अध्यक्ष के पहल पर हटा जाम प्रतिनिधि, बिंदापाथर. थानांतर्गत साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के डुमरिया मोड़ के समीप पिकअप वैन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के दिपौया गांव निवासी शिरोमणि चौधरी (65) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. शिरोमणि चौधरी (मृतक) किसी कार्य से डुमरिया गये हुए थे. अपना काम निपटाकर जब वे साइकिल से वापस अपने गांव आ रहे थे, तभी डुमरिया मोड़ के समीप यह दुर्घटना हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया. सड़क जाम की खबर मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी और बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मौके पर प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल नकद मुआवजा प्रदान किया गया. साथ ही अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सड़क दुर्घटना के तहत मिलने वाली सभी सरकारी मुआवजे और लाभ उन्हें अविलंब उपलब्ध कराए जाएंगे. प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. विस अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार हुए. करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहने के कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी. जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराया. इस घटना से दिपौया गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola