पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के चौथे दिन 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated at : 08 Feb 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के चौथे दिन 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को दो पालियों में कुल 2,194 परीक्षार्थियों में 2,156 उपस्थित तथा

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को दो पालियों में कुल 2,194 परीक्षार्थियों में 2,156 उपस्थित तथा 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-11 पेपर की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 868 परीक्षार्थियों में 851 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के सीसी-11 पेपर की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,326 परीक्षार्थियों में 1,305 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब रविवार को सप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को पांचवे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-1 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-3 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में पीजी सेमेस्टर-1 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी के सीसी-3 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola