ePaper

पेट्रोल पंप के ऑपरेटरों ने ग्राहक के साथ की मारपीट

Updated at : 30 Jun 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के ऑपरेटरों ने ग्राहक के साथ की मारपीट

बिरनी के कोडरमा- कोवाड भरकट्टा मुख्यमार्ग पर स्थित चिताखारो के पास संचालित पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह पंप ऑपरेटरों ने पेट्रोल लेने के क्रम में चिताखारो टोला मेरमपहरी निवासी

विज्ञापन

बिरनी के कोडरमा- कोवाड भरकट्टा मुख्यमार्ग पर स्थित चिताखारो के पास संचालित पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह पंप ऑपरेटरों ने पेट्रोल लेने के क्रम में चिताखारो टोला मेरमपहरी निवासी युवक सोनालाल टुडू के साथ मारपीट की. घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये और मामला ने बढ़ गया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप के पास जमा होने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज पेट्रोल पंप पहुंचे और मामले को शांत कराया. इसके बाद जिप सदस्य सूरज सुमन उर्फ रामधनी वर्मा, प्रमुख रामु बैठा, उप प्रमुख शेखर शरण दास उर्फ शेखर सुमन, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दास, ईश्वर मंडल, पेट्रोल पंप के संचालक गणेश मंडल आदि पहुंचे और सामाजिक स्तर पर ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में घटना की जानकारी लेने के बाद पंप ऑपरेटर ने गलती स्वीकार की और मामले में सुलह हुआ. ओपी प्रभारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक स्तर पर मामला को सलटा लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola