पड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

नाला. नाला थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

नाला. नाला थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार, सरबेदिया निवासी संजीव घोष (21) व कालीपाथर गांव के गौर मंडल (19) एक ही बाइक पर सवार होकर सरबेदिया से कालीपहाड़ी गांव आ रहा था. इसी क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गयी और पेड़ से टकराकर गिर पड़ा. घटना की सूचना पाकर नाला थाने की पुलिस वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां संजीव घोष को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल गौर मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से ले जाने के क्रम में उसके साथ आए गांव के कुछ लोगों की किसी बात को लेकर चालक पर हाथा पाई होने का मामला प्रकाश में आया है. 108 चालक का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी हायर सेंटर रेफर किया गया है. नाला थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर थाने ले गयी है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola