टेंडर से पहले जंक्शन के ”पे एंड यूज” शौचालय की होगी मरम्मत

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
टेंडर से पहले जंक्शन के ”पे एंड यूज” शौचालय की होगी मरम्मत

‘Pay and Use’ toilets will be repaired

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने जतायी थी कड़ी नाराजगी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन के यूटीएस भवन के पास स्थित ”पे एंड यूज” शौचालय का अगले महीने मौजूदा एग्रीमेंट खत्म होने वाला है. लेकिन रेलवे ने निर्णय लिया है कि इस जर्जर भवन की मरम्मत और आउटलेट (निकासी) व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद ही इसका नया टेंडर निकाला जाएगा. इस संबंध में स्थानीय रेलवे के सभी विभागों ने एक संयुक्त रिपोर्ट समस्तीपुर मंडल को भेजी है. इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि शौचालय भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. रिपोर्ट में खास तौर पर बताया गया है कि जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास योजना के निर्माण कार्य की वजह से शौचालय की आउटलेट (गंदे पानी की निकासी) व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. विभागों ने सुझाव दिया है कि इसे ठीक करने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए. बात दें कि इसी शौचालय के पास निरीक्षण के दौरान फैली गंदगी और बदबू पर डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताई थी. सूत्रों के मुताबिक, भवन की मरम्मत के बाद जो नया टेंडर जारी होगा, वह केवल एक वर्ष की अवधि के लिए हो सकता है. इसके बाद जंक्शन पुनर्विकास योजना के तहत यह भवन निर्माण कार्य के कारण तोड़ दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola