काउंटर खुलने में देरी होने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लेने वाले मरीजों का हंगामा

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
काउंटर खुलने में देरी होने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लेने वाले मरीजों का हंगामा

काउंटर खुलने में देरी होने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लेने वाले मरीजों का हंगामा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में कुत्तों के काटने के मामलों में इजाफा हो रहा है. प्रतिदिन 40 से 50 पीड़ित मरीज एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं. सोमवार को दूसरी पाली के ओपीडी में काउंटर नहीं खुलने पर मॉडल अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लेने आये मरीजों ने हंगामा किया. मरीजों का आरोप था कि काउंटर अभी तक नहीं खुला है, जबकि चार बजने को आये हैं. ऐसे में समय सीमा खत्म होने का हवाला देते हुए इंजेक्शन नहीं दिया जायेगा. हंगामा करने वाले मरीज पहली व दूसरा डोज लेने के लिये आये थे. कर्मचारियों का कहना था कि सर्वर डाउन है. ऐसे में काउंटर खोलने पर भी पर्ची नहीं कट सकता है. इसलिये काउंटर नहीं खोला गया था. इधर, एंटी रैबीज का इंजेक्शन भी कम है. ऐसे में पहले डोज देने की बात अधिकारी ने कही है. दो दिन बाद अधिक मात्रा में इंजेक्शन आने पर दूसरे व तीसरे डोज भी दिये जायेंगे. सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में डॉग बाइट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इनमें से अधिकतर मामले पालतू कुत्तों के काटने के हैं. डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि हालांकि पालतू कुत्तों को रैबीज के खिलाफ वैक्सीन लगाया जाता है, लेकिन उनके काटने के बाद भी लोग एंटी-रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola