Dhanbad News: तारापीठ जा रही कार दुमका में दुर्घटनाग्रस्त, धनबाद के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद से तारापीठ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार दुमका के शिकारीपाड़ा में दुघर्टनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में एक युवक की मौत

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद से तारापीठ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार दुमका के शिकारीपाड़ा में दुघर्टनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वही कार पर सवार तीन युवक घायल हैं. जानकारी के अनुसार हीरापुर के भिस्तीपाड़ा निवासी अरविंद कुमार चौबे के पुत्र चंदन कुमार चौबे (34 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ निजी कार से शनिवार को तारापीठ के लिए निकले थे. रात करीब 9.30 बजे जब उनकी कार दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में कार असंतुलित होकर सड़क पर पलट गयी.

टक्कर से कार ड्राइव कर रहा चंदन वाहन से बाहर गिरा :

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान कार ड्राइव कर रहे चंदन कुमार चौबे वाहन से बाहर सड़क पर गिर पड़े. जिससे उनके सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आयीं. वहीं अन्य तीन दोस्त कार के अंदर ही फंसे रह गये. दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल तीन युवकों को बाहर निकाला.

अस्पताल में चंदन को किया गया मृत घोषित :

सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से सभी चारों घायलों को तत्काल इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चंदन कुमार चौबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके तीनों साथियों का इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola