ePaper

पटेल बीएड कॉलेज की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 24 Sep 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पटेल बीएड कॉलेज की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

सिल्ली कॉलेज में आयोजित रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

सिल्ली कॉलेज में आयोजित रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में पटेल बीएड कॉलेज काटमकुकु, लोधमा, खूंटी की प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 70 मीटर वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता. इसके बाद मोनिका को पंजाब के गुरु काशी यूनिवर्सिटी में 23 से 31 अक्तूबर तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में रांची यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. मूल रूप से खूंटी जिले के तूतटोली ग्राम निवासी मोनिका के पिता परशुराम महतो किसान हैं. माता सहोदरा देवी गृहिणी हैं. आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद मोनिका ने लगातार मेहनत और लगन से तीरंदाजी में अपनी पहचान बनायी है. वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद पिता ने बड़ी मुश्किल से लगभग ढाई लाख रुपये का सेकंड हैंड रिकर्व धनुष खरीदकर दिया था. मोनिका अब तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य और विश्वविद्यालय को पदक दिला चुकी हैं. मोनिका की इस उपलब्धि पर पटेल बीएड कॉलेज के डायरेक्टर चंद्रमणि प्रसाद, प्राचार्या डॉ अनुराधा कुमारी, प्रो गौरी कच्छप, नीरज कुमार आलोक, संतोष कुमार, हेमंत महतो, आशीष सिंह, सुषमा तानी, प्रदीपा, गोविंद राम आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola