पैजुना पंचायत में खुले में फेंका जा रहा कचरा

Updated at : 01 Mar 2025 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
पैजुना पंचायत में खुले में फेंका जा रहा कचरा

अकबरपुर. प्रखंड की पैजुना पंचायत क्षेत्र के सभी 14 वार्डों से प्रतिदिन स्वच्छताकर्मी कचरे का उठाव करते हैं. लेकिन, निर्धारित क्षेत्र नहीं होने के चलते कचरे को खुले में फेंक

विज्ञापन

अकबरपुर. प्रखंड की पैजुना पंचायत क्षेत्र के सभी 14 वार्डों से प्रतिदिन स्वच्छताकर्मी कचरे का उठाव करते हैं. लेकिन, निर्धारित क्षेत्र नहीं होने के चलते कचरे को खुले में फेंक देते हैं. इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे व राहगीरों को परेशानी होती है. लोगों को अपने चेहरे पर रुमाल रखकर उस रास्ते से गुजरना पड़ता है. ग्रामीण बबलू कुमार, पंकज कुमार, अनुभव कुमार ने बताया कि इस प्रकार सड़क के बगल में कचरा फेंके जाने से गंभीर बीमारी होने का खतरा बना है. पैजुना पंचायत के स्वच्छता प्रवेक्षक किशोरी प्रसाद ने बताया कि पैजुना पंचायत में प्रतिदिन कचरे का उठाव होता है. लेकिन, निर्धारित स्थल नहीं होने के चलते कचरे को पैजुना चक से एसएच-103 मुख्य सड़क के मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के समीप सड़क के दोनों ही ओर फेंकना पड़ता है. सजय कुमार कचरा प्रबंधन इकाई के प्रवेक्षक ने बताया कि मुखिया संजय कुमार बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन कचरा प्रबंधन के लिए कोई निर्धारित स्थल का चयन किया गया. ताकि, लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. पूछे जाने पर पैजुना पंचायत के पंचायत सेवक सुनील कुमार ने बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए पंचायत क्षेत्र में काफी समय से जगह को खोजी जा रही है. लेकिन अब तक स्थल का चयन नहीं हो पाया है. हमलोग इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया की मनमानी के कारण कभी पैजुना तो कभी दादपुर का स्थल चयन के नाम पर पंचायत के ग्रामीणों का ढगा जा रहा है. संजय कुमार प्रवेक्षक ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को मुखिया ने हरी झडी दिखा कर पंचायत स्वच्छता प्रवेक्षक के नेतृत्व में सभी रिक्शा व कचरा प्रवधन के लिए टेंपू को ताम-झाम के साथ रवाना किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola