शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रेलवे के सभागार में आयोजन

Updated at : 05 Sep 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रेलवे के सभागार में आयोजन

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रेलवे के सभागार में आयोजन

विज्ञापन

कटिहार शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर कोसी रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कटिहार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे वीमेन वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन कटिहार शाखा ने किया. मुख्य अतिथि रेलवे महिला समिति कटिहार की अध्यक्षा निवेदिता नाराह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विद्यालय के स्कूल प्राचार्या रीता चौधरी सहित संगठन की अन्य महिला ने बुके देकर स्वागत किया. विद्यालय के कंप्यूटर सेंटर तथा करुणालय स्टिचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं सहायक कर्मियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.मौके पर रेलवे महिला समिति की पूजा सिंह (उपाध्यक्ष), आरती सिंह (सचिव), अल्पना मंडल (संयुक्त सचिव), मीनालखा (विद्यालय प्रभारी एवं पी.एस.आर. महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्य के साथ स्कूल की शिक्षिका भी मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola