ePaper

दहिया टोला में शराब दुकान खोलने का विरोध

Updated at : 25 Sep 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

दुकान खुलने से क्षेत्र में सामाजिक माहौल बिगड़ेगा

विज्ञापन

साहिबगंज

शहर के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत दहिया टोला में शराब की दुकान खोलने के प्रयास का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. इस संबंध में गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए दुकान खोलने पर रोक लगाने की मांग की. ज्ञापन में बताया गया कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है. दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर एक मंदिर, 70 मीटर पर कैथोलिक चर्च एवं स्कूल तथा लगभग 100 मीटर की दूरी पर केंद्रीय विद्यालय स्थित है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं. वहीं कुछ दूरी पर पवित्र मां गंगा भी स्थित है, जहां महिलाएं और बच्चे नियमित रूप से स्नान के लिए जाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और शिक्षा एवं धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. आवंटित रूट के अनुसार दुकान को पटेल चौक से ग्रीन होटल घाट रोड तक ही खोला जाना चाहिए, लेकिन यह दुकान उससे हटकर लगभग 500 मीटर के भीतर घनी आबादी में खोली जा रही है. ग्रामीणों ने डीसी से बिना आवंटन वाले स्थान पर शराब दुकान खोलने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. मौके पर विष्णु देव, संजय कुमार, रंजन कुमार, रीता सिंह, राकेश सिंह, केडी पासवान, चांदी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola