ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत

Edited by GANESH MAHTO
Updated:
विज्ञापन

आलू निकालने खेत जा रहे मजदूर हुए हादसे का शिकार, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के रायना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि करीब 21 मजदूर घायल हो गये. घायलों को स्थानीय ब्लॉक अस्पताल और बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि घायलों में चार मजदूरों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना के हासनाबाद और सुंदरवन इलाके के कुल 22 खेत मजदूर रविवार सुबह हिजलना अंचल से जाकता गांव के खेतों में आलू निकालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे. रायना थाना क्षेत्र के हिजलना अंचल के जाकता गांव के पास श्मशान के निकट अचानक ट्रैक्टर और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली के नीचे कई मजदूर दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान ः घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनोरंजन मंडल (60) के रूप में हुई है, जो हासनाबाद का निवासी था. अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त कर थाने ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola