ओके...राज्य स्थापना दिवस समारोह आज से, पहले दिन रन फॉर झारखंड

Updated at : 10 Nov 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...राज्य स्थापना दिवस समारोह आज से, पहले दिन रन फॉर झारखंड

15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम, नृत्य का आयाेजन भी होगा खास 11 नवंबर : रन फॉर झारखंड से होगी समारोह की शुरुआत 12 नवंबर :

विज्ञापन

15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम, नृत्य का आयाेजन भी होगा खास 11 नवंबर : रन फॉर झारखंड से होगी समारोह की शुरुआत 12 नवंबर : सुबह ए झारखंड कार्यक्रम के तहत शहर के मार्गों में होगा पारंपरिक नृत्य – 13 नवंबर को नो-योर टूरिस्ट पैलेस के तहत ग्रुप ऑफ साइक्लिस्ट की रैली – 14 नवंबर को स्थापना दिवस की थीम पर वॉल पेंटिंग की जायेगी. मुख्य संवाददाता, रांची 11 से 16 नवंबर तक शहर में दौड़, नृत्य, साइकिल रैली और जतरा के साथ मनाया जायेगा झारखंड गौरव उत्सव रांची. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक राजधानी रांची में विविध कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हो रही है. छह दिनों तक शहर पारंपरिक नृत्य, साइकिल रैली और सांस्कृतिक उत्सवों से झारखंडी पहचान में रंगा रहेगा. राज्य स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत “रन फॉर झारखंड” से होगी. यह कार्यक्रम 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर सैनिक मार्केट पर समाप्त होगा. इसमें बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और नागरिक शामिल होंगे. 12 नवंबर को राजधानी के प्रमुख मार्गों पर पारंपरिक नृत्य से झारखंडी संस्कृति की झलक दिखायी देगी. यह कार्यक्रम ‘ सुबह ए झारखंड’ थीम पर आधारित होगा. नृत्य प्रदर्शन करमटोली चौक, फिरायालाल चौक, राजेंद्र चौक, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर, एयरपोर्ट क्षेत्र, मोरहाबादी पार्क, समाहरणालय (वेंडर मार्केट के समीप), रांची रेलवे स्टेशन, नामकुम चौक और हटिया (चांदनी चौक) पर आयोजित होगा. वहीं 13 नवंबर को पर्यटन स्थलों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए “नो योर टूरिस्ट पैलेस साइकिल रैली” का आयोजन किया जायेगा. यह रैली मोरहाबादी मैदान से लतरातु डैम (रिसॉर्ट) तक निकलेगी. 14 नवंबर को रांची नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थलों पर स्थापना दिवस की थीम पर वॉल पेंटिंग अभियान चलाया जायेगा. 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि दी जायेगी. इस दिन खूंटी से उलिहातू तक साइकिल रैली निकाली जायेगी. वहीं मुख्य राज्य स्तरीय समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें कई सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रम होंगे. 16 नवंबर को समारोह का समापन जतरा कार्यक्रम से होगा, जो सुबह 11 बजे जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से शुरू होकर करमटोली चौक होते हुए मोरहाबादी मैदान तक पहुंचेगा. झारखंड की लोक परंपरा, वेशभूषा और नृत्य-संगीत का भव्य प्रदर्शन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola